केजरीवाल की सेहत पर AAP के दावे के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन का जवाब, बताया-कितना कम हुआ दिल्ली के CM का वजन

Arvind Kejriwal weight : दिल्ली के मुख्यमंत्री की सेहत पर AAP के दावों को तिहाड़ जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया है। प्रशासन ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि सेहत पर इस तरह की 'गलत बातें लोगों को भ्रमित एवं गुमराह करती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आम आदमी पार्टी का दावा है कि तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल की सेहत ठीक नहीं है
  • तिहाड़ जेल ने आप पार्टी के दावे को खारिज करते हुए दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है
  • दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का दावा है कि केजरीवाल का वजन 8.5 किलो कम हुआ है

Arvind Kejriwal weight : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत और वजन को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन और आमद आदमी पार्टी (AAP) आमने-सामने आ गए हैं। आप ने केजरीवाल की सेहत लेकर बड़ा दावा किया है। पार्टी का कहना है कि न्यायिक हिरासत में जेल में बंद केजरीवाल की सेहत को 'गंभीर खतरा' बना हुआ है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि 'केजरीवाल को गंभीर रूप से मधुमेह है, उनका शूगर लेवल खतरनाक रूप से नीचे आया है और इसकी वजह से उनका वजन भी काफी गिरा है।'

Arvind Kejriwal

तिहाड़ जेल में बंद हैं दिल्ली के सीएम।

आतिशी का दावा-8.5 किलो कम हुआ वजन

दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में आतिशी ने कहा, 'भाजपा ने एक फर्जी मामले में केजरीवाल को जेल में रखने की साजिश रची। इससे उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। केजरीवाल का वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है। यही नहीं सोते समय उनका शूगर का लेवल पांच बार 50 से नीचे आ गया। मधुमेह के एक रोगी के लिए यह काफी चिंता में डालने वाली बात है।'

End of Feed