Tiger Shroff Firing: पुलिस के हाथ लगी पहली कामयाबी, अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक, हिरासत में 2 संदिग्ध

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर पांच राउंड फायरिंग की गई। इस घटना में अभिनेता को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Tiger Shroff Firing : अभिनेता टाइगर श्राफ पर फायरिंग मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस को पहली कामयाबी मिली है। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया है। यह बाइक अंधेरी स्टेशन के पास से बरामद हुई है। आरोपी बाइक यहां छोड़कर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने के बाद आरोपी अंधेरी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाइक लावारिस छोड़ दी। पुलिस मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर के आधार पर उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Tiger Shroff Firing

रविवार रात टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग।

महाराष्ट्र से बाहर जाने वाली ट्रेनों पर भी नजर

पुलिस ने रेलवे और जीआरपी से भी मदद मांगी है। रेलवे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। महाराष्ट्र से बाहर जाने वाली ट्रेनों पर भी नजर रखी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने टाइगर और उनके कार चालक का बयान दर्ज किया है। टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के बाद सलमान खान के घर के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

End of Feed