टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दो महिलाओं ने मुहैया कराए हथियार

महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी, मुंबई की टीम ने अदालत में आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेने और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी,अदालत ने अर्जी मंजूर कर ली।

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले कुनाल और सुमित के अलावा उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा और बबीता शामिल हैं। आरोप है कि इस मॉड्यूल के जरिए अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस मुंबई पहुंचाए गए थे।

tiger shroff firing case update

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा

चारों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी, मुंबई की टीम ने अदालत में आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेने और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अदालत ने अर्जी मंजूर कर ली। इसके बाद मुंबई पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया और तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड भी हासिल कर ली।

End of Feed