टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: रात में मुंबई नहीं ले जाए जाएंगे तीनों आरोपी, थाने के बाहर कमांडो तैनात

मुंबई पुलिस के डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की 20 विशेष टीमें बनाई गई थीं। फायरिंग के बाद आरोपी मुंबई से निकलकर सूरत की ओर गए। इसके बाद उन्होंने जयपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी। पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और राजस्थान पुलिस से संपर्क कर कोटा रेलवे स्टेशन पर उन्हें पकड़ा गया।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस सोमवार रात मुंबई नहीं ले जाएगी। सुरक्षा कारणों के चलते मुंबई पुलिस ने रात में आरोपियों को लेकर रवाना होने का फैसला टाल दिया है। फिलहाल तीनों आरोपियों को रेलवे कॉलोनी थाने में रखा गया है। थाने के बाहर भारी पुलिस बल और कमांडो तैनात किए गए हैं। पूरे थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। संभावना है कि पुलिस मंगलवार तड़के तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना होगी।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के घर।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के घर।

फायरिंग के बाद ऐसे भागे आरोपी

मुंबई पुलिस के डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की 20 विशेष टीमें बनाई गई थीं। फायरिंग के बाद आरोपी मुंबई से निकलकर सूरत की ओर गए। इसके बाद उन्होंने जयपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी। पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और राजस्थान पुलिस से संपर्क कर कोटा रेलवे स्टेशन पर उन्हें पकड़ने की योजना बनाई।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को मुंबई के अंधेरी इलाके में छोड़ दिया था। इसके बाद वे स्थानीय ट्रेन और कैब के जरिए आगे बढ़े और पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार हो गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि भागने के दौरान उन्हें किसने मदद दी और क्या इस पूरी योजना में अन्य लोग भी शामिल थे।

End of Feed