Tiger Shroff Firing Case: एक आरोपी ने 14 अक्टूबर तक रैपिडो में किया था राइडर का काम, कंपनी ने जारी किया बयान

Rapido ने बयान जारी कर कहा, मीडिया में रैपिडो प्लेटफॉर्म पर कैप्टन के रूप में पंजीकृत एक व्यक्ति का जिक्र किया जा रहा है। वह व्यक्ति 14 अक्टूबर से हमारे प्लेटफॉर्म पर कैप्टन के तौर पर सक्रिय नहीं है।

Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पकड़े गए आरोपियों में से एक ऋतिक 14 अक्टूबर तक रेपिडो कंपनी में राइडर का काम करता था। इस घटना के संज्ञान में आते ही रेपिडो कंपनी ने अपना बयान एक्स पर पोस्ट किया है। कंपनी ने कहा कि इस माले में पुलिस जांच में उनका सहयोग कर रहे हैं। रैपिडो हिंसा और किसी भी आपराधिक गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है।

Tiger

टाइगर श्रॉफ (फोटो साभार- ANI)

कहा- इस घटना को लेकर हम बेहद चिंतित

इस मामले में रैपिडो ने लिखा- टाइगर श्रॉफ और उनकी टीम से जुड़ी घटना को लेकर हम बेहद चिंतित हैं। हमें राहत है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मीडिया में रैपिडो प्लेटफॉर्म पर कैप्टन के रूप में पंजीकृत एक व्यक्ति का जिक्र किया जा रहा है। वह व्यक्ति 14 अक्टूबर से हमारे प्लेटफॉर्म पर कैप्टन के तौर पर सक्रिय नहीं है। भारत की गिग इकोनॉमी में यह आम बात है कि लोग एक ही समय में कई प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत होते हैं। घटना वाले दिन उक्त व्यक्ति ने रैपिडो की सेवाओं का इस्तेमाल एक ग्राहक के रूप में किया था।

End of Feed