EXCLUSIVE: टाइगर नहीं कोई और सेलिब्रिटी था हमलावरों का टारगेट! फिर इसलिए बनाया निशाना, दहशत फैलाना था शूटर्स का मकसद

शुरुआती पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि टाइगर श्रॉफ की हत्या की कथित साजिश का उद्देश्य बॉलीवुड में डर का माहौल पैदा करना था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले के पीछे कौन लोग थे, साजिश किस स्तर पर तैयार की गई और इसके पीछे क्या मकसद था।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों से शुरुआती पूछताछ के दौरान एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ हमलावरों का पहला निशाना नहीं थे।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में बड़ा खुलासा।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में बड़ा खुलासा।

दूसरे सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की थी योजना

जांच के अनुसार, हो सकता है कि हमलावरों का असली निशाना टाइगर श्रॉफ न रहे हों। आरोपी किसी और बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाने के इरादे से मुंबई आए थे। जांचकर्ताओं को शक है कि अपने असली निशाने तक पहुंचना मुश्किल लगने के बाद, आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया।

End of Feed