देश

VIDEO: दुनिया ने देखा Trump फैमिली का 'ताज प्रेम', पति माइकल बाउलस संग ताजमहल पहुंचीं टिफनी ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप निजी दौरे पर भारत पहुंचीं और उन्होंने आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार किया। टिफनी करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में रहीं, जिसके बाद उनके राजस्थान के जैसलमेर रवाना होने का कार्यक्रम है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर का भी दौरा किया और इसकी भव्यता की सराहना की। निजी यात्रा होने के बावजूद ट्रंप परिवार से जुड़े होने के कारण आगरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Image

टिफनी ट्रंप ने ताज महल का किया दीदार।

Photo : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump) निजी दौरे पर भारत पहुंच रही हैं और उनका कार्यक्रम इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक टिफनी शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद चार्टर्ड विमान से आगरा गईं, जहां उन्होंने शनिवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। सूत्रों के अनुसार वह करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में रहीं। इसके बाद राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना होंगी।

अक्षरधाम मंदिर भी गईं टिफनी

हालांकि यह दौरा पूरी तरह निजी बताया जा रहा है, लेकिन ट्रंप परिवार से जुड़े होने के कारण आगरा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

भारत पहुंचने के बाद टिफनी ट्रंप ने दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple) का भी दौरा किया और इसकी भव्य वास्तुकला की सराहना की। इसके बाद उनका आगरा दौरा तय हुआ है।

tiffany

टिफनी ट्रंप ने दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर का किया दौरा। ANI

मार्को रुबियो ने भी किया ताज का दीदार

हाल ही में भारत के दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ताज महल का दीदार किया था। उनके साथ उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो भी ताज महल पहुचीं। दोनों ताज महल परिसर में मौजूद प्रसिद्ध 'डायना बेंच' पर बैठे ।

ताजमहल पहले भी कई वैश्विक नेताओं और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की मेजबानी कर चुका है। वर्ष 2020 में खुद डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। अब उनकी बेटी टिफनी ट्रंप के दौरे को लेकर भी आगरा में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article