डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप करेंगी ताजमहल का दीदार, दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार से जुड़ी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी, जहां वह रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करेंगी। बताया जा रहा है कि उनका यह दौरा निजी कार्यक्रम के तहत हो रहा है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Tiffany Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और अगले दिन सुबह ताजमहल का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगी, जिसके बाद चार्टर्ड विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट आएंगी।

Tiffany Trump (File Photo)

टिफनी ट्रंप (फाइल फोटो)

डेढ़ घंटे तक स्मारक परिसर में रहेंगी टिफनी

रविवार सुबह वह ताजमहल का भ्रमण करेंगी और करीब डेढ़ घंटे तक स्मारक परिसर में रहेंगी। जानकारी के मुताबिक दोपहर में वह खेरिया एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान द्वारा जैसलमेर के लिए रवाना होंगी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि टिफनी ट्रंप का यह दौरा निजी है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

End of Feed