देश

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप करेंगी ताजमहल का दीदार, दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार से जुड़ी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी, जहां वह रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करेंगी। बताया जा रहा है कि उनका यह दौरा निजी कार्यक्रम के तहत हो रहा है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Image

टिफनी ट्रंप (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Tiffany Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और अगले दिन सुबह ताजमहल का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगी, जिसके बाद चार्टर्ड विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट आएंगी।

डेढ़ घंटे तक स्मारक परिसर में रहेंगी टिफनी

रविवार सुबह वह ताजमहल का भ्रमण करेंगी और करीब डेढ़ घंटे तक स्मारक परिसर में रहेंगी। जानकारी के मुताबिक दोपहर में वह खेरिया एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान द्वारा जैसलमेर के लिए रवाना होंगी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि टिफनी ट्रंप का यह दौरा निजी है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर 2025 में पहुंचे थे आगरा

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी आगरा में ताजमहल का दीदार किया था। उस दौरान वह अपनी वह अकेले नहीं पहुंचे थे उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। एक साथ दोनों ने मिलकर मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत की निशानी को करीब से देखा था।

करीब से निहारा ताज को

जूनियर ट्रंप ताजमहल की अद्भुत खूबसूरती से बेहद प्रभावित दिखाई दिए थे। उन्होंने स्मारक परिसर में अपनी पत्नी के साथ फोटोशूट भी कराया था। ताजमहल पहुंचने के बाद वह करीब 45 मिनट तक वहां रुके और इस दौरान न केवल इसकी वास्तुकला को करीब से निहारा, बल्कि इसके इतिहास और महत्व की भी जानकारी ली थी।

2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया था दौरा

बेटी टिफनी और बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से पहले खुद 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ आगरा आए थे। उनके साथ बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशनर भी मौजूद थे। उस दौरान आगरा में उनके स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं और पूरे शहर को भव्य तरीके से सजाया गया था।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article