Isha Mahashivratri 2025: ईशा महाशिवरात्रि 2025 में शामिल हुए अमित शाह, कहा- 'सद्गुरु के माध्यम से, दुनिया समझ रही सनातन के सच्चे ज्ञान को'

Isha Mahashivratri 2025: सद्गुरु ने मिरेकल ऑफ माइंड नामक एक निःशुल्क 7-मिनट ध्यान ऐप (Miracle of Mind App) का अनावरण किया, जिसने अपने लॉन्च के मात्र 15 घंटों में 1 मिलियन डाउनलोड को पार करके विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है- चैटजीपीटी (ChatGPT) को पीछे छोड़ दिया, जो पाँच दिनों में 1 मिलियन यूजर्स तक पहुँच गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  1. सद्गुरु ने मिरेकल ऑफ माइंड ऐप (Miracle of Mind App) का अनावरण किया
  2. ऐप ने लॉन्च के सिर्फ 15 घंटों में 1 मिलियन डाउनलोड को पार करते हुए तकनीकी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं
  3. उत्सव की शुरुआत शानदार लिंग भैरवी उत्सव मूर्ति जुलूस और महाआरती के साथ हुई।

Amit Shah at Isha Mahashivratri 2025: 'सद्गुरु पूरी दुनिया को जीने का तरीका सिखा रहे हैं। सद्गुरु, आपके माध्यम से पूरी दुनिया सनातन धर्म को समझ रही है, सच्चा ज्ञान खुद को समझना है, और दुनिया को बदलने की दिशा खुद को बदलने से आती है,' केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने आज शाम (26 फरवरी) कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में बोलते हुए कहा।

Isha Mahashivratri 2025

ईशा महाशिवरात्रि 2025

गृह मंत्री ने कहा-'आज प्रयागराज में महाकुंभ का समापन है, और मैं यहाँ कोयंबटूर में भक्ति का महाकुंभ देख सकता हूँ,'। ईशा योग केंद्र (Isha Yoga Center) में रहने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'यहां आकर, कोई भी चेतना से सामूहिक चेतना, स्वार्थ से परम कल्याण और स्वयं से ब्रह्मांड तक की यात्रा का अनुभव कर सकता है।'

End of Feed