देश

Video: महाशिवरात्रि पर रोहतास के गोड़ैला पहाड़ी शिव मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल

Stampede at Rohtas Godaila Hills: स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थिति पर नियंत्रण कर लिया इस दौरान थोड़ी देर के लिए भगदड़ की स्थिति हो गई। जिस कारण कुछ महिलाओं के मूर्छित होने की भी खबर है।

Stampede at Rohtas Godaila Hills: खबर बिहार के रोहतास जिला के डेहरी से है, जहां डेहरी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़ैला पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान इतनी भीड इकट्ठा हो गई कि श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ की स्थिति हो गई। आपाधापी में कई श्रद्धालुओं को चोट भी लग गई तथा मूर्छित होने की भी खबर है।

स्थानीय मंदिर कमेटी के लोगों का कहना है कि ऐसी सूचना मिल रही है कि बिजली का तार में कहीं कटिंग था। जिस कारण टेंट के किसी खंभे में करंट प्रभावित हो गई थी। किसी महिला को करंट लगने से संभवत: और शोरशराबा शुरू हो गया।

वहीं इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि लाइन में लगने को लेकर अफरातफरी में कुछ महिला श्रद्धालु गिर गई थी जिन्हें छाया में बैठाया गया। थोड़ी देर के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article