देश

गुजरात में भारी बारिश का कहर, द्वारका में तीन मंजिला इमारत ढही, महिला और दो बच्चों की मौत

एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

Image

गुजरात में बारिश का कहर

Building Collapses in Dwarka: गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के जाम खंभालिया शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। भारी बारिश के कारण द्वारका जिले के खंभालिया तालुका में एक घर ढह गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

महिला और दो बच्चियों की मौत

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश के कारण देवभूमि द्वारका जिले के जाम खंभालिया शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक बुजुर्ग महिला और उसके परिवार की दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया की मकान जर्जर हालत में था। उसने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम जाम खंभालिया शहर के गगवानी फली इलाके में हुआ।

पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगभग छह घंटे के बचाव अभियान के बाद तीन लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उसने बताया कि भारी बारिश के कारण इमारत ढह गई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ़) , पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया और मलबे से शवों को निकाला।

दक्षिण गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान केशरबेन कंजारिया (65), प्रीतिबेन कंजारिया (15) और पायलबेन कंजारिया (18) के रूप में हुई है। इमारत ढहने पर स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। बांध का जलस्तर बढ़ गया है और नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें