प्रतापगढ़ जंक्शन समेत उत्तर प्रदेश में बदले गए 3 रेलवे स्टेशनों के नाम, जानिए नए नाम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 6, 2023, 08:47 AM IST

UP News: भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तीन स्टेशनों का नाम बदलने का ऐलान कर दिया। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन (Pratapgarh railway station) का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन (Maa Belha Devi Dham Pratapgarh Junction) कर दिया गया। आंती स्टेशन (Anti station) का नाम बदलकर मां चंडिका देवी धाम अंतू (Maa Chandika Devi Dham Antu ) और बिश्नतगंज (Bishnatganj) का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिश्नाथगंज ( Shanidev Dham Bishnathganj) कर दिया गया है।

UP News: भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तीन स्टेशनों का नाम बदलने की घोषणा की है। इन स्टेशनों में प्रतापगढ़ जंक्शन, अंती स्टेशन और विश्वनाथगंज स्टेशन शामिल हैं। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन (Pratapgarh railway station) का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन (Maa Belha Devi Dham Pratapgarh Junction) कर दिया गया। आंती स्टेशन (Anti station) का नाम बदलकर मां चंडिका देवी धाम अंतू (Maa Chandika Devi Dham Antu ) और बिश्नतगंज (Bishnatganj) का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिश्नाथगंज ( Shanidev Dham Bishnathganj) कर दिया गया है।

Pratapgarh Railway Station, Maa Belha Devi Dham Pratapgarh Junction

भारतीय रेलवे ने यूपी में प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन समेत तीन स्टेशनों के नाम बदले (तस्वीर- indiarailinfo)

उत्तर रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर बेल्हा देवी धाम, अंती स्टेशन का नाम मां चंद्रिका देवी धाम और विश्वनाथगंज स्टेशन का नाम अब शनिदेव धाम विश्वनाथ के नाम से जाना जाएगा।

End of Feed