देश

प्रतापगढ़ जंक्शन समेत उत्तर प्रदेश में बदले गए 3 रेलवे स्टेशनों के नाम, जानिए नए नाम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 6, 2023, 08:47 AM IST

UP News: भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तीन स्टेशनों का नाम बदलने का ऐलान कर दिया। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन (Pratapgarh railway station) का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन (Maa Belha Devi Dham Pratapgarh Junction) कर दिया गया। आंती स्टेशन (Anti station) का नाम बदलकर मां चंडिका देवी धाम अंतू (Maa Chandika Devi Dham Antu ) और बिश्नतगंज (Bishnatganj) का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिश्नाथगंज ( Shanidev Dham Bishnathganj) कर दिया गया है।

Image

भारतीय रेलवे ने यूपी में प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन समेत तीन स्टेशनों के नाम बदले (तस्वीर- indiarailinfo)

UP News: भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तीन स्टेशनों का नाम बदलने की घोषणा की है। इन स्टेशनों में प्रतापगढ़ जंक्शन, अंती स्टेशन और विश्वनाथगंज स्टेशन शामिल हैं। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन (Pratapgarh railway station) का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन (Maa Belha Devi Dham Pratapgarh Junction) कर दिया गया। आंती स्टेशन (Anti station) का नाम बदलकर मां चंडिका देवी धाम अंतू (Maa Chandika Devi Dham Antu ) और बिश्नतगंज (Bishnatganj) का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिश्नाथगंज ( Shanidev Dham Bishnathganj) कर दिया गया है।

उत्तर रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर बेल्हा देवी धाम, अंती स्टेशन का नाम मां चंद्रिका देवी धाम और विश्वनाथगंज स्टेशन का नाम अब शनिदेव धाम विश्वनाथ के नाम से जाना जाएगा।

Three Railway Stations Names Changed Including Pratapgarh Junction In Uttar Pradesh

तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए

यह घटनाक्रम तब हुआ है जब प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने राज्य में तीन स्टेशनों का नाम बदलने की मांग करते हुए केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा था।

केंद्रीय मंत्रालय ने जुलाई में इन स्टेशनों का नाम बदलने को मंजूरी दी थी और अब उत्तर रेलवे की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article