अहमदाबाद: मंदिर निर्माण के दौरान मिली हजारों साल पुरानी बावड़ी, एक्शन में आया पुरातत्व विभाग

  • Authored by: Siddharth Pandya
  • Updated Feb 15, 2023, 05:53 PM IST

माता जी के मंदिर की खुदाई के दौरान मिली इस की ऐतिहासिक बावड़ी को देखकर पुरातत्व विभाग ने तुरंत पूरी साइट को अपने ऑब्जरवेशन में ले लिया।

गुजरात में अहमदाबाद के नजदीक दसक्रोई तहसील में कानियल गांव में हजारों साल पुरानी बावड़ी मिलने से सभी लोग आश्चर्यचकित हैं। यहां गांव वालों द्वारा मंदिर निर्माण का काम कराया जा रहा था। जब खुदाई शुरू की गई तो सभी लोग जमीन के अंदर से मिली इस ऐतिहासिक बावड़ी को देखकर चकित रह गए। इसके बाद पूरे मामले को पुरातत्व विभाग तक पहुंचाया गया।

माता जी के मंदिर की खुदाई के दौरान मिली इस की ऐतिहासिक बावड़ी को देखकर पुरातत्व विभाग ने तुरंत पूरी साइट को अपने ऑब्जरवेशन में ले लिया और खुदाई का काम शुरू हो गया। साथ ही में यहां पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है ताकि ऐतिहासिक बावड़ी को कोई भी नुकसान ना पहुंचा सके।

End of Feed