बरेली में मौलाना तौकीर रजा के 'जेल भरो' आह्वान पर उनके हजारों समर्थक एकत्र हुए -Video

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 08:43 PM IST

यूपी के बरेली में IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने सामूहिक गिरफ्तारी और जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया था जुमे की नमाज के बाद तौकीर ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने की बात कही थी।

maulana tauqeer

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान

Maulana Tauqeer jail bharo andolan: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के हजारों समर्थक शुक्रवार को कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के बिहारीपुर इस्लामिया ग्राउंड के पास एकत्र हुए जिससे स्थानीय प्रशासन को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी तौकीर रजा के आह्वान पर एकत्र हुए थे। तौकीर रजा ने सरकार की कथित मुस्लिम विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक तौर पर 'जेल भरो' का आह्वान किया था।

जुमे की नमाज के बाद तौकीर रजा ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'सरकार मुसलमानों को दुश्मन बना रही है। हम सरकार की मुस्लिम विरोधी नीतियों के खिलाफ हैं।' मौलाना ने अपने घर से बाहर निकलकर सड़क पर जाने की कोशिश की जहां पहले से ही उनके समर्थक मौजूद थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।

End of Feed