देश

बरेली में मौलाना तौकीर रजा के 'जेल भरो' आह्वान पर उनके हजारों समर्थक एकत्र हुए -Video

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 08:43 PM IST

यूपी के बरेली में IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने सामूहिक गिरफ्तारी और जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया था जुमे की नमाज के बाद तौकीर ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने की बात कही थी।

Image

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान

Maulana Tauqeer jail bharo andolan: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के हजारों समर्थक शुक्रवार को कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के बिहारीपुर इस्लामिया ग्राउंड के पास एकत्र हुए जिससे स्थानीय प्रशासन को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी तौकीर रजा के आह्वान पर एकत्र हुए थे। तौकीर रजा ने सरकार की कथित मुस्लिम विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक तौर पर 'जेल भरो' का आह्वान किया था।

जुमे की नमाज के बाद तौकीर रजा ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'सरकार मुसलमानों को दुश्मन बना रही है। हम सरकार की मुस्लिम विरोधी नीतियों के खिलाफ हैं।' मौलाना ने अपने घर से बाहर निकलकर सड़क पर जाने की कोशिश की जहां पहले से ही उनके समर्थक मौजूद थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।

बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा, 'मौलाना तौकीर रजा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी। उन्हें रोका गया और शांतिपूर्वक अपने घर लौटने के लिए कहा गया। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं।' पुलिस सूत्रों के अनुसार तौकीर रजा खान ने बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन को सूचित करके अपने 'जेल भरो' आह्वान के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया गया था। जिला प्रशासन ने इस्लामिया कॉलेज मैदान को भी सील कर दिया जहां खान ने अपने समर्थकों को एकत्र होने के लिए कहा था।

कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। इन तैयारियों के बावजूद तौकीर रजा खान के हजारों समर्थक बिहारीपुर इलाके की सड़कों पर एकत्र हो गये। पुलिस प्रशासन को उन्हें अपने घर लौटने के लिए मनाने में दो घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन शरारती तत्वों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि श्यामतगंज बाजार में कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया। कुमार ने कहा कि इस घटना की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उपद्रवियों की पहचान की जाएगी। बरेलवी धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा एक राजनीतिक संगठन इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख हैं। वह सुन्नी इस्लाम के बरेलवी संप्रदाय के संस्थापक अहमद रजा खान बरेलवी के वंशज हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article