Bhagalpur Riots: जिन्हें मुस्लिम वोट मिले, वे दंगे नहीं रोक पाए नीतीश कुमार ने 'भागलपुर दंगे' को लेकर किया तंज

Nitish Kumar on Bhagalpur Riots: यह समारोह भागलपुर में आयोजित किया गया था, जिसे संयोग से बिहार में सबसे भीषण सांप्रदायिक दंगों के लिए याद किया जाता है। यह दंगा 1989 में हुआ था, जिसमें करीब 1,000 लोगों की जान चली गई थी।

Nitish Kumar on Bhagalpur Riots: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विपक्षी राजद-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनसे पहले सत्ता में रहे लोगों ने 'मुसलमानों के वोट तो मांगे' लेकिन वे सांप्रदायिक झड़पों को रोकने में विफल रहे।जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष कुमार ने यह टिप्पणी एक समारोह में की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Nitish Kumar on Bhagalpur Riots

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा, 'हमलोग यहां 24 नवंबर 2005 को सरकार में आये। हमलोगों की सरकार बनी थी, तब से हमलोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं और सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।'उन्होंने कहा, 'जब हमलोग पहली बार सरकार में आये थे तो उस समय क्या स्थिति थी? शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था, यह बुरा हाल था। वे लोग समाज में हिंदू-मुस्लिम का भी झगड़ा कराते रहते थे। मुसलमानों के वोट तो वे ले लेते थे लेकिन झगड़ा होते रहता था। पढ़ाई की स्थिति खराब थी।'

End of Feed