VVIP ट्रीटमेंट लेने वाले महाकुंभ को लेकर कर रहे हैं दुष्प्रचार: CM योगी का विपक्ष पर न‍िशाना

Mahakumbh-2025: सीएम योगी ने महाकुंभ-2025 पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के नेताओं पर जमकर न‍िशाना साधा है। मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा क‍ि जो नकारात्मक फैलाने वाले लोग हैं वह हमेशा नकारात्मक फैलाएंगे और यह वही लोग हैं जिन्होंने हमेशा अपने जीवन में वीआईपी ट्रीटमेंट लिया है।

Mahakumbh-2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की ओर से महाकुंभ को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर मंगलवार को कहा कि कुछ लोग इसे वीआईपी स्नान से जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सच यह है कि महाकुंभ समरसता और आस्था का संगम है, जहां जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र के भेदभाव को खत्म करके सभी श्रद्धालु एक साथ जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की नकारात्मकता फैलाने वाले वही लोग हैं जिन्होंने जीवन भर अति विशिष्ट व्यक्तियों को मिलने वाली सुविधाएं भोगीं (वीवीआईपी ट्रीटमेंट) हैं और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक रास्ता खोलने का प्रयास किया था।

CM Yogi

सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

29 दिन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष द्वारा महाकुंभ को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 29 दिन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है, जो ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बाद दुनिया के किसी देश की आबादी 45 करोड़ नहीं है, एक अस्थाई शहर में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आकर डुबकी लगाना बड़ी बात है।

End of Feed