PM अपशब्द मामले में कांग्रेस ने दी सफाई, कहा- यह पार्टी की संस्कृति नहीं, बयान की होनी चाहिए जांच

PM Abuse Row: प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अपशब्द मामले में कांग्रेस की सफाई सामने आई है जिसमें बयान की जांच कराने की मांग की गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बयान की जांच होनी चाहिए कि यह किसने दिया या किसका बयान है। कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति नहीं चाहेगा कि प्रधानमंत्री या उनके परिवार के खिलाफ अपशब्द बोले जाएं।

PM Abuse Row: प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अपशब्द मामले को लेकर सियासत गर्माती जा रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकर तमाम भाजपाई नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पटना में तो भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। इस बीच, इस मामले में कांग्रेस की सफाई सामने आई है जिसमें बयान की जांच कराने की मांग की गई है।

Digvijay Singh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (फोटो साभार: @digvijaya_28)

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बयान की जांच होनी चाहिए कि यह किसने दिया या किसका बयान है। कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति नहीं चाहेगा कि प्रधानमंत्री या उनके परिवार के खिलाफ अपशब्द बोले जाएं। यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है... कार्रवाई करें।

End of Feed