देश

'राहुल ने शुरू की नकारात्मक राजनीति', PM अपशब्द मामले में शाह बोले- पीएम मोदी को हर कांग्रेसी ने दीं गालियां

PM Abuse Row: प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वोटर अधिकार यात्रा को घुसपैठियां अधिकार यात्रा करार दिया। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस प्रकार से घृणित राजनीति की और पीएम मोदी की माता जी के लिए अपशब्द कहे, मैं उसकी मैं निंदा करता हूं।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @AmitShah)

Photo : Twitter

PM Abuse Row: प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वोटर अधिकार यात्रा को घुसपैठियां अधिकार यात्रा करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया के 27 देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है, लेकिन राहुल गांधी ने घृणा और तिरस्कार वाली नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है।

अमित शाह ने क्या कुछ कहा?

अमित शाह ने कहा कि राहुल की नकारात्मक राजनीति का निम्न प्रदर्शन घुसपैठिया बचाव यात्रा में देखने को मिला। उन्होंने घुसपैठिया बचाव यात्रा, जो उन्होंने बिहार में निकाली है, उसमें राहुल गांधी के स्वागत के मंच पर पीएम मोदी के स्वर्गीय माता के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस ने सबसे घृणित काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस प्रकार से घृणित राजनीति की और पीएम मोदी की माता जी के लिए अपशब्द कहे, उसकी मैं निंदा करता हूं। राहुल गांधी ने जिस प्रकार की मुद्दाविहीन, घृणित और नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है, वह हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी, बल्कि गर्त में ले जाएगी।

हर कांग्रेस नेता ने कहे अपशब्द

उन्होंने कहा कि मोदी जी जब से मुख्यमंत्री बने तब से सोनिया जी, राहुल, मणिशंकर अय्यर, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, रेणुका चौधरी हर कांग्रेस नेता ने उनके लिए अपशब्द कहे। किसी ने मौत का सौदागर कहा तो किसी ने नीच आदमी कहा... उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर क्या कांग्रेस को जनादेश प्राप्त होगा? जितनी ज्यादा गालियां मोदी को दोगे कमल का फूल उतना बड़ा ही खिल कर आसमान तक पहुंचेगा। हर चुनाव में कांग्रेस ने प्रयास किया और मुंह की खाई और फिर विजय को छुटलाने के लिए घुसपैठिया बचाव यात्रा निकाली।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article