मेरे भाई सेना का बहुत सम्मान करते हैं, इसके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहेंगे...राहुल के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका ने कहा कि मेरे भाई सेना का बहुत सम्मान करते हैं और इसके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहेंगे। वायनाड से सांसद प्रियंका ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता होने के नाते, सरकार से सवाल पूछना राहुल गांधी का कर्तव्य है।

भारतीय सेना पर कमेंट करके फंसे राहुल गांधी के बचाव में उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उतरीं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के मद्देनजर प्रियंका ने कहा कि वे तय नहीं कर सकते कि सच्चा भारतीय कौन है। प्रियंका ने कहा कि यह तय करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता कि सच्चा भारतीय कौन है। भारतीय सेना पर टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सेना पर उनकी टिप्पणी को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी।

Priyanka Vadra

राहुल के बचाव में उतरीं प्रियंका वाड्रा (ANI)

मेरे भाई सेना का बहुत सम्मान करते हैं...

प्रियंका ने कहा कि मेरे भाई सेना का बहुत सम्मान करते हैं और इसके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहेंगे। वायनाड से सांसद प्रियंका ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता होने के नाते, सरकार से सवाल पूछना राहुल गांधी का कर्तव्य है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिसंबर 2022 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेना के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर लखनऊ की एक अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने कांग्रेस नेता को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर वह सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा कुछ नहीं कहते।

End of Feed