देश

द रजिस्टेंस फ्रंट ने ली जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की जिम्मेदारी, सुरक्षाबलों का बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

आतंकियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक वी.के. बर्डी स्थिति की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Image

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला

Photo : ANI

Jammu and Kashmir attack: लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। सोनमर्ग आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 7 पहुंच गई। सर्च ऑपरेशन जारी है। गगनगीर, कंगन के जिस इलाके में आतंकी हमला हुआ उसे सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। आतंकियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक वी.के. बर्डी स्थिति की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

आतंकी हमले में मजदूरों की मौत

बता दें कि जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में एक आतंकवादी हमले में दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग के निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के एक शिविर में रह रहे मजदूरों पर गोलीबारी की। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। यह घटना केंद्र शासित प्रदेश में नयी सरकार के शपथ ग्रहण के चार दिन बाद हुई। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर इलाके में हुई घटना की निंदा की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि घटना में मृतक संख्या बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा, गगनगीर हमले में मृतक संख्या अंतिम नहीं है, क्योंकि कई मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें स्थानीय और बाहरी दोनों श्रमिक शामिल हैं। प्रार्थना है कि घायल पूरी तरह ठीक हो जाएं, गंभीर रूप से घायलों को श्रीनगर के एसकेआईएमएस भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को शोपियां जिले में बिहार के एक मजदूर का गोलियों से छलनी शव मिला था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article