Deportation News: अमेरिका से निर्वासित 116 लोगों के दूसरे जत्थे को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान

Deportation from US News: सूत्रों के अनुसार अधिकतर निर्वासित लोग 18 से 30 वर्ष की आयु के हैं। कुछ निर्वासितों के परिवार वाले उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 157 निर्वासितों को लेकर एक तीसरे विमान के 16 फरवरी को भारत पहुंचने की उम्मीद है।

Deportation News: अमेरिका से 116 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के वादे के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का दूसरा जत्था है। उन्होंने बताया कि विमान रात 10 बजे के अपेक्षित समय के बजाय रात करीब 11:30 बजे हवाई अड्डे पर उतरा।यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि निर्वासित लोगों के शरीर में बेड़ियां थीं या नहीं।

Deportation from US News

अमेरिका से निर्वासित लोग पहुंचे अमृतसर

पांच फरवरी को अवैध प्रवासियों के पहले जत्थे को वापस भेजे जाने के बाद, पंजाब के अधिकांश निर्वासितों ने कहा था कि वे अपने परिवारों के लिए बेहतर जीवन की खातिर अमेरिका जाना चाहते हैं।हालांकि, उनके सपने तब टूट गए जब उन्हें अमेरिकी सीमा पर पकड़ लिया गया और बेड़ियों में जकड़कर वापस भेज दिया गया।

End of Feed