सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला सीढ़ियों के रास्ते आया था; जांच में खुल रही है एक-एक परत

Saif Ali Khan Attacked Case Update: सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला आखिर घर के अंदर कैसे घुसा, वो 11वीं मंजिल तक कैसे पहुंचा? ऐसे तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए मुबंई पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। अब तक की जांच में ये बताया जा रहा है कि 11वीं मंजिल तक पहुंचने के लिए हमलावर ने शाफ्ट और सीढ़ियों का इस्तेमाल किया।

Mumbai: फिलहाल सैफ अली खान ‘‘खतरे से बाहर’’ हैं। लेकिन सवाल यही है कि आखिर हमलावर बिल्डिंग के अंदर, 11वीं मंजिल तक और सैफ के घर में कैसे दाखिल हुआ? बांद्रा पुलिस अभिनेता सैफ अली खान के घर की छत पर फर्श का काम कर रहे दो व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। बुधवार देर रात मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से कई बार वार किया, जिसमें वह घायल हो गए। लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सैफ (54) आपातकालीन सर्जरी के बाद ‘‘खतरे से बाहर’’ हैं।

Saif Ali Khan Attacked Case Update

सैफ अली खान की हालत अब कैसी है?

लेआउट से परिचित था सैफ पर हमला करने वाला आरोपी

अधिकारियों को संदेह है कि खान पर हमला करने वाला आरोपी इमारत के लेआउट से परिचित था और 11वीं मंजिल तक पहुंचने के लिए शाफ्ट और सीढ़ियों का इस्तेमाल किया, जहां खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने इमारत में प्रवेश करने और 11वीं मंजिल तक पहुंचने के लिए शाफ्ट और सीढ़ियों दोनों का इस्तेमाल किया। उसे परिसर के बारे में पहले से जानकारी थी। जांच की जा रही है कि अभिनेता की घर की छत पर काम करने वाले व्यक्तियों का घटना से कोई संबंध है या नहीं।

End of Feed