देश

भारत की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं : भारतीय सेना

पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया था। जिसके बाद उसके सैन्य कमांडरों पर युद्ध का उन्माद छा गया और उसने भारत पर हमले करने शुरू कर दिए। भारत की तरफ से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया। आखिर घबराया पाकिस्तान सीजफायर के लिए मान गया है। भारतीय सेना का कहना है कि वह देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है।

Image

भारतीय सेना देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर

Photo : Times Now Digital

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव आखिरकार खत्म हो गया है। दोनों देशों के पॉलिटिकल लीडर्स में सीजफायर पर सहमति बन गई है और इसकी घोषणा भी कर दी गई है। इधर भारतीय सेना ने आज यानी शनिवार 10 मई की शाम एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सेना की तरफ से कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने साफ किया कि भारतीय सेनाएं देश की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सेना ने कहा कि पीछले तीन दिनों में भारत ने पाकिस्तान की रक्षात्मक और आक्रामक क्षमता को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की तरफ से किए जाने वाले किसी भी तरह के दुस्साहस का पूरी क्षमता के साथ करारा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके लैंड असेट्स और एयर असेट्स को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों सैन्य अधिकारियों ने हिंदी और अंग्रेजी में बारी-बारी से बताया कि पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और रडार सिस्टम को भारतीय सेना ने धता बता दिया।

बता दें कि पहलगामें 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को गोली मारी थी। इसके बाद से देश में लगातार गुस्सा व्याप्त था। हर तरफ से पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग उठ रही थी। भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और PoK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया।

भारत की इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात भारत पर सैकड़ों ड्रोन से हमला बोल दिया। भारत ने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले सभी ड्रोन को मार गिराया और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोला। इसी तरह से पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात भी भारत के खिलाफ ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, जिन्हें भारत ने न सिर्फ नाकाम किया, बल्कि पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article