देश

Bihar Train Accident: मगध एक्सप्रेस ट्रेन दो भागों में बंट गई, बिहार के बक्सर में सामने आया हादसा

Magadh Express Train Accident: बिहार में ट्रेन दुर्घटना का मामला आया है यहां बक्सर में मगध एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई बताते हैं कि ट्रेन के डिब्बे दो भागों में बंट गए, खबर मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Image

बिहार के बक्सर में मगध एक्सप्रेस ट्रेन दो भागों में बंट गई

KEY HIGHLIGHTS
  1. बिहार के बक्सर में मगध एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई
  2. ट्रेन के डिब्बे दो भागों में बंट गए, जानकारी होते ही हड़कंप मच गया
  3. मगध एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच और एसी कोच अलग-अलग हो गए

Magadh Express Train Accident in Buxar Bihar : हाल ही में ट्रेन एक्सीडेंट की कई घटनाएं सामने आ रही हैं वहीं 8 सितंबर यानी संडे को बिहार से मगध एक्सप्रेस (Magadh Express) में दुर्घटना की खबर सामने आई, बताते हैं कि गाड़ी संख्या-20802 दुर्घटनाग्रस्त हुई है और ये ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई, हादसा बिहार के बक्सर में सामने आया है।

दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन दो भागों में बंटी, कहते हैं कि मगध एक्सप्रेस के इंजन से कुछ डिब्बे पीछे छूट गए कपलर खुलने की वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है, हालांकि ये जांच का विषय है,घटना सुबह 11:02 की बताई जा रही है।

मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई वहीं हादसे की खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

मगध एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच और एसी कोच अलग-अलग हो गए

कहा जा रहा है कि डुमरांव से निकलने के बाद मगध एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच और एसी कोच अलग-अलग हो गए उस दौरान ट्रेन की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटा रही होगी। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article