IAF Major Military Exercise: भारत सरकार पहलगाम हमले के बाद कई बड़े एक्शन ले रही है, बताते हैं कि भारतीय वायुसेना ने 'एक्सरसाइज आक्रमण' के तहत एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है।इसमें राफेल, सुखोई-30 समेत अत्याधुनिक फाइटर जेट्स शामिल हैं, जो ज़मीन पर हमले और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अभ्यास जैसे मिशनों को अंजाम दे रहे हैं।
फाइल फोटो
राफेल की दो स्क्वॉड्रन- अंबाला (हरियाणा) और हासीमारा (पश्चिम बंगाल) से अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं।यह ड्रिल मैदान से लेकर पहाड़ों तक अलग-अलग टेरेन में ग्राउंड अटैक मिशनों की तैयारी पर केंद्रित है।
अभ्यास में शामिल हैं मेटियोर एयर-टू-एयर मिसाइल, रैम्पेज...
अभ्यास में शामिल हैं मेटियोर एयर-टू-एयर मिसाइल, रैम्पेज और रॉक्स जैसी लॉन्ग-रेंज, हाई-स्पीड मिसाइलें- जो भारत को रणनीतिक बढ़त देती हैं।वायुसेना मुख्यालय इस ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहा है; टॉप गन पायलट्स और प्रशिक्षकों की टीम लगातार सक्रिय है। 2019 पुलवामा के बाद की एयरस्ट्राइक में अहम भूमिका निभा चुकी IAF अब राफेल और S-400 जैसे फोर्स मल्टीप्लायर्स से पहले से कहीं ज़्यादा सक्षम है।
