Agniveer Navy: 4 महीने की ट्रेनिंग के बाद नौसेना में अपनी सर्विस देने को तैयार अग्निवीरों का पहला बैच

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 28, 2023, 11:34 PM IST

Agniveer Navy: नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पासिंग आउट परेड में नए रंगरूटों से सलामी ली, जो सूर्यास्त के बाद आयोजित की गई थी। भारतीय सशस्त्र बलों में पहली बार पासिंग आउट सूर्यास्त के बाद आयोजित की गयी। परंपरागत रूप से, पासिंग आउट परेड सुबह में आयोजित की जाती है।

Agniveer Navy: ओडिशा में भारतीय नौसेना के आईएनएस-चिल्का पर मंगलवार को 2,585 अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। चार महीने के लंबे प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद यह अग्निवीर अब अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं।

agniveer

चार महीने के प्रशिक्षण के बाद अग्निवीरों का पहला बैच सेवा देने के लिए तैयार

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पासिंग आउट परेड में नए रंगरूटों से सलामी ली, जो सूर्यास्त के बाद आयोजित की गई थी। भारतीय सशस्त्र बलों में पहली बार पासिंग आउट सूर्यास्त के बाद आयोजित की गयी। परंपरागत रूप से, पासिंग आउट परेड सुबह में आयोजित की जाती है। आईएनएस- चिल्का भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है और एक व्यापक प्रशिक्षण व्यवस्था द्वारा रंगरूटों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।

End of Feed