देश

Bansuri Swaraj: सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लताड़ा !-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2023, 10:22 PM IST

Bansuri Swaraj Video: दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना सााधा और अपनी बात कही है।

Bansuri Swaraj Latest Statement: दिवंगत BJP नेता सुषमा स्वराज की बेटी 'बांसुरी' को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बांसुरी स्वराज को प्रदेश बीजेपी में लीगल सेल का को-कन्वीनर बनाया गया है। दिल्ली बीजेपी की तरफ से की गई इस नियुक्ति का पत्र बांसुरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।

वहीं अब न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान बांसुरी स्वराज ने BJP में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर भी उन पर निशाना साधते हुए अपनी बात रखी है।

बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि राहुल गांधी का दिया गया बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है, स्मृति ईरानी ने उन्हें जो करारी हार का स्वाद चखाया है इसी से वो बौखलाए हुए हैं और ये सारा इसी बौखलाहट का नतीजा है।

गौर हो कि बांसुरी स्वराज की मां दिवंगत सुषमा स्वराज भारत की विदेश मंत्री रहीं हैं वो दिल्ली की पहली महिला सीएम भी रही हैं अब जब उनकी बेटी बांसुरी स्वराज बीजेपी में शामिल हुई हैं तो माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें आने वाले चुनाव में मैदान में उतार सकती है ऐसा कयास है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article