संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क बिजली कनेक्शन में अनियमितता की बात सामने आ रही है, इसे लेकर गुरूवार की सुबह बिजली विभाग की टीम उनके घर मीटर रीडिंग लेने पहुंची, भारी पुलिस बल के साथ ये टीम पहुंची और सांसद बर्क के घर पर में बिजली की जांच-पड़ताल हुई, इसे लेकर इलाके में थोड़ी अफरा-तफरी का माहौल दिखाा।
वहीं जांच के बात बताते हैं कि धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, कहा जा रहा है कि बिजली विभाग के अधिकारी को धमकी भी दी गई है सांसद के पिता के द्वारा धमकाया गया है, उनके घर पे टोटल 16.5 किलो वाट का लोड पाया गया।
'सांसद जी के घर पे दो कनेक्शन था-उनका जीरो यूनिट बता रहा था'
बिजली विभाग ने कहा कि सांसद जी के घर पे दो कनेक्शन था-उनका जीरो यूनिट बता रहा था,उनका 16 किलो वाट का लोड है, मीटर की MIR हुई हुआ। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की यह कार्रवाई नए लगाए गए स्मार्ट मीटर की रीडिंग जांचने और बिजली चेकिंग को लेकर की हुई, 19 दिसंबर यानी गुरूवार की भोर में बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ सांसद के आवास पर पहुंची और बिजली उपकरणों आदि की जांच में जुट गई।
बिजली का कितना इस्तेमाल हो रहा है, यह भी देखा जा रहा है यहां रैपिड एक्शन फोर्स के साथ पीएसी के जवान तैनात हैं, पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास में दो बिजली कनेक्शन
बिजली विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास में दो बिजली कनेक्शन हैं एक सांसद जियाउर रहमान के नाम पर है वहीं दूसरा कनेक्शन उनके दादा शफीक-उर-रहमान बर्क के नाम पर है, वहीं बताया जा रहा है उनके दादा की मृत्यु के बाद दूसरे कनेक्शन के नाम में कोई संशोधन नहीं कराया गया इसलिए इस कनेक्शन की जांच की जा रही है।
पारदर्शिता के लिए प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी
बिजली विभाग ने कहा कि दूसरे मीटर पर नाम उनके दादा शफीक-उर-रहमान बर्क की मृत्यु के बाद संशोधन नहीं किया गया था इसलिए मीटर को सील कर रहे हैं और जांच के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं पारदर्शिता के लिए प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और जांच संबंधित पक्षों की मौजूदगी में होगी।
