Sunita Williams Return: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतवंशी सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर सहित क्रू-9 के तमाम सदस्यों का स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि क्रू-9 की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम करने वाले सभी लोगों पर गर्व है।
पीएम मोदी (फोटो साभार: @narendramodi)
PM मोदी ने क्या कुछ कहा?
पीएम मोदी ने 'एक्स' पर सुनीता विलियम्स के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ''यह क्रू-9 के धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना का परीक्षण था। सुनीता विलियम्स और क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया कि दृढ़ता का वास्तविक अर्थ क्या है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अडिग दृढ़ संकल्प लाखों लोगों को सदैव प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण मानव क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाने के बारे में है, सुनीता विलियम्स ने अपने पूरे करियर में इसका उदाहरण पेश किया है।
सुनीता विलियम्स की हुई सुरक्षित वापसी
सुनीता विलियम्स की वापसी पर भारत, अमेरिका सहित दुनिया भर में जश्न का माहौल है। स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल भारतीय समयानुसार, बुधवार को 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुआ। जिसके बाद रिकवरी वोट ने कैप्सूल को कैप्चर किया और फिर हैच खोलकर अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकाला गया। 9 माह तक अंतरिक्ष में फंसी रही सुनीता विलियम्स सहित तमाम अंतरिक्ष यात्रियों स्ट्रेचर में लादकर मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।
गौरतलब है कि
