देश

फगवाड़ा में होगा भारत विकास परिषद् का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायमूर्ति उच्चतम न्यायालय आदर्श कुमार गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद देश भर में संस्कार और सेवा कार्यों में जुटी है।

Image

भारत विकास परिषद का 31वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन

राष्ट्र की सेवा के लिए "स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत" की परिकल्पना को साकार करते हुए पिछले 62 वर्षों से देश का अग्रणी संगठन "भारत विकास परिषद्" अपना 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 एवं 29 दिसंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा पंजाब में मानाने जा रहा है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में परिषद् के देशभर से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का आना होगा और देश मे परिषद् के 10 क्षेत्रों की गत 2 वर्षों के कार्यों की समीक्षा एवं भविष्य की दिशा तय होगी। अधिवेशन के माध्यम से परिषद् के हज़ारों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं परिषद् के प्रभावी कार्यों को बारीकी से समझने का मौका मिलता है।

राष्ट्रीय अधिवेशन में परिषद् के शीर्ष नेतृत्व आगामी वर्षों के लिए देश के विकास से संबंधित नए आयामों एवं समाज परिवर्तन के पंचसूत्र जैसे पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, महिला सशक्तिकरण व उत्थान एवं कुटुंब प्रबोधन को परिषद् की वर्तमान कार्यपद्धति में समाहित करने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

इसी कड़ी में दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायमूर्ति उच्चतम न्यायालय आदर्श कुमार गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद देश भर में संस्कार और सेवा कार्यों में जुटी है। वर्तमान समय में समाज मे और परिवारों में संस्कार की जरूरत सबसे अधिक है। हमें आज संस्कार और सेवा पर ध्यान देते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज से गरीबी उन्मूलन करते हुए वंचित लोगों को आत्मनिर्भर बनाना, पारिवारिक तनाव कम करना, बच्चों में अनुशासन व देश भक्ति की भावना जैसे संस्कार देने में महिलाओं का विशेष योगदान है।

भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने अधिवेशन को लेकर विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि देश में सामाजिक समरस्ता को बढ़ावा देने, चिकित्सा सुविधाएं निर्धन तक पहुंचाने, शिक्षा के ज्ञान का उजियारा घर-घर तक पहुंचाने, मलिन बस्तियों में रहने वाली मां-बहनों को एनिमियां एवं कुपोषण से कैसे बचाएं, राष्ट्र निर्माण में संस्था की भूमिका क्या हो, जैसे विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होगा। इस अधिवेशन में देशभर से आये साढ़े 3 हजार से ज्यादा लोग अपना विचार रखेंगे। अधिवेशन में जो विचार उभरकर सामने आएंगे उसपर चिंतन मनन कर देशभर में लागू किया जाएगा।

परिषद के मीडिया प्रकल्प के नैशनल वाईस चेयरमैन विपिन गुप्ता ने कहा कि मीडिया समूहों की सदैव से ही भारत विकास परिषद् के समाज परिवर्तन के कार्यों को आमजन से अवगत करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है और साथ ही परिषद् के राष्ट्रीय पर्व जैसे अधिवेशनों में मीडिया साथियों का रहना भी होता रहा है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री प्रेम शंकर सिंह ने पत्रकारों से अधिवेशन के लिए जालंधर चलने का अनुरोध किया और साथ ही अधिवेशन में मीडिया सेन्टर एवं जाने और ठहरने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article