Assam News: असम में थाडौ जनजाति के नेता की 'हत्या', नहीं हुआ शव बरामद, तलाश जारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शीर्ष पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और अपराध जांच विभाग ​​की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है तथा कथित हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

मणिपुर में हाल ही में हुई शांति पहल में शामिल थाडौ जनजाति के एक वरिष्ठ नेता की असम के कार्बी आंगलोंग जिले में कथित तौर पर हत्या कर दी गई है।एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, नेता का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।अधिकारी ने बताया कि मांजा क्षेत्र के कुकी बस्ती में किराए के मकान में रहने वाले नेहकाम जोम्हाओ की शनिवार रात धारदार हथियारों से कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसका शव पास की जमुना नदी में फेंक दिया गया।

Crime News

प्रतीकात्मक फोटो

उन्होंने कहा, 'शव की तलाश का अभियान रविवार से जारी है।' अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये पांच लोगों के अलावा कुछ अन्य लोगों को भी प्रारंभिक पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

End of Feed