HAL Rudra: स्वदेशी हमलावर हेलीकॉप्टर 'रुद्र' से नई पीढ़ी के रॉकेट का परीक्षण, पहाड़ों में दुश्मन को ढूंढ कर खत्म करने की है क्षमता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 10:14 PM IST

HAL Rudra: भारतीय सेना के स्पीयरकॉर्प्स योद्धाओं ने पहले स्वदेशी हमलावर हेलीकॉप्टर 'रुद्र' से नई पीढ़ी के रॉकेट दागे हैं। इसके अलावा सेना के इस स्वदेशी हेलीकॉप्टर से गोला बारूद दागने का भी सफल परीक्षण किया गया।

HAL Rudra: स्वदेशी हमलावर हेलीकॉप्टर रुद्र एक और मानक पर खरा उतरा है। एचएएल रुद्र से कई तरह के गोला-बारूद के साथ-साथ नई पीढ़ी के रॉकेट की फायरिंग की टेस्टिंग की गई है, जिसमें वो सफल रहा है। यह हेलीकॉप्टर पहाड़ों में दुश्मनों को खोजकर मारने में सक्षम है। यह अत्याधुनिक हथियारों से लैस हेलीकॉप्टर जंग में दुश्मनों के लिए काल साबित होगा।

End of Feed