Terrorists Fire At Social Activist: पहलगाम आतंकी हमले के बीच जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता घायल हो गया, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात कंडी खास स्थित अपने आवास के अंदर गुलाम रसूल मगरे पर गोली चलाई। उन्होंने बताया कि मगरे को अस्पताल ले जाया गया और यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकवादियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को क्यों निशाना बनाया।
आतंकियों ने चलाई गोली ( file photo )
पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई के बावजूद ये हमला हुआ है। पुलिस और सेना लगातार आतंकियों और उनके मददगारों पर शिकंजा कस रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद भारत सरकार ने कई कई फैसले लिए हैं जिनमें अटारी में बॉर्डर बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना को निलंबित करना, उन्हें अपने देश लौटने के लिए 40 घंटे का समय देना और दोनों पक्षों के उच्चायोगों में अधिकारियों की संख्या कम करना शामिल है। भारत ने पहलगाम हमले के मद्देनजर 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि को भी स्थगति कर दिया है। इसे लेकर पाकिस्तान ने युद्ध की धमकी भी दी है।
