देश

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी, कई राज्यों में आज भी दिखेगा बंद का असर

Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हुए। आज भी देश के कई हिस्सों में पहलगाम आतंकी हमके के विरोध में प्रदर्शन देखने को मिल सकते है।

Image

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी

Photo : Twitter

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हुए। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत कई अन्य शहरों और कस्बों में विरोध प्रदर्शन हुए और बंद रखा गया। कुछ संगठनों द्वारा बंद के आह्वान के बाद पुराने शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों सहित भोपाल के कई हिस्सों में आधे दिन तक दुकानें और बाजार बंद रहे।

Pahalgam Attack

Pahalgam Attack

देश के कई हिस्सों में हुआ पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन

इंदौर में विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा बंद के आह्वान को बहुत कम प्रतिक्रिया मिली। बालाघाट, रायसेन, रतलाम और कुछ अन्य जिलों में दुकानें और व्यवसाय बंद रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बालाघाट में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए और पूरी तरह बंद रहा। छतरपुर में बंद का असर देखने को मिला और बाजार दिनभर बंद रहे। गांधी चौक बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया और पीड़ितों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया। आगर मालवा जिले के छावनी नाका चौक पर आतंकवाद का पुतला जलाया गया और पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए गए। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भारत रक्षा मंच और राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया। रायसेन में व्यापारियों और हिंदू संगठनों के सदस्यों ने हमले की निंदा करते हुए नारे लगाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप-विभागीय मजिस्ट्रेट मुकेश सिंह को सौंपा। रतलाम के सैलाना कस्बे में आतंकवाद का पुतला जलाया गया। कस्बे में दिनभर बंद रहा। अशोकनगर जिले के शाढ़ोरा इलाके में लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।

Pahalgam Attack

Pahalgam Attack

वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में बंद का असर देखने को मिला। अलीगढ़ में व्यापार मंडल के आह्वान पर शनिवार को शहर का प्रमुख अमीरनिशा बाजार बंद रखा गया। पैदल मार्च किया गया। पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी की गई। पंजाब के जालंधर, नवांशहर व होशियारपुर में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला भी जलाया। हरियाणा में कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रहे। पटना में बंद रहा दवा बाजारपटना के गोविंद मित्रा रोड के थोक दवा कारोबारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखीं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article