आतंकियों के निशाने पर VVIP लोग और इलाके, ड्रोन का कर सकते हैं इस्तेमाल, मुंबई पुलिस ने किया अलर्ट

मुंबई पुलिस द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, आतंकी या असामाजिक तत्व नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ड्रोन रिमोट कंट्रोल माइक्रो लाइट एयर क्राफ्ट, पैरा ग्लाइडर, पैरा मोटर्स हैंड ग्लाइडर्स और हॉट एयर बैलून का इस्तेमाल कर सकते है।

Mumbai Police Alert: मुंबई पुलिस ने बड़ा अलर्ट देते हुए कहा है कि आतंकियों और असामाजिक तत्वों के निशाने पर VVIP लोग और कई जगहें हैं। आतंकी सार्वजनिक संपत्तियों और भीड़ भाड़ वाली जगह को निशाना बनाने की कोशिश में हैं। दरअसल, वक्फ बिल लोकसभा में पास होने के साथ कहीं इसे लेकर खुशियां मनाई जा रही हैं, तो कहीं मुस्लिम संगठन इसको लेकर खुलकर विरोध प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति को लेकर बैठक कर रहे हैं।

आतंकियों के निशाने पर VVIP लोग और इलाके, ड्रोन का कर सकते हैं इस्तेमाल, मुंबई पुलिस ने किया अलर्ट

मुंबई पुलिस का अलर्ट

इसी बीच मुंबई पुलिस द्वारा जारी किया गया अलर्ट बेहद महत्वपूर्ण है। इसके मुताबिक, आतंकी या असामाजिक तत्व नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ड्रोन रिमोट कंट्रोल माइक्रो लाइट एयर क्राफ्ट, पैरा ग्लाइडर, पैरा मोटर्स हैंड ग्लाइडर्स और हॉट एयर बैलून का इस्तेमाल कर सकते है। इसलिए ड्रोन सहित सभी चीजों के इस्तेमाल कर रोक लगाई है। सार्वजनिक या निजी कार्यों में भी ड्रोन जैसी चीज का इस्तेमाल करने के लिए पुलिस की अनुमति लेनी होगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

End of Feed