देश

आतंकी संगठन कश्मीर फाइट की धमकी: हमास की तरह करने होंगे हमले, PM और गृहमंत्री को बनाना होगा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2023, 06:41 PM IST

Terrorist Organization Kashmir Fight Threat: कश्मीर फाइट ने अपने लेटर में कहा है कि शांति के रक्षकों की मरी हुई खामोशी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि ये पाखंडी गाजा नरसंहार के लिए तैयार हैं। अब रणनीति बदलने का समय आ गया है। सशस्त्र प्रतरोध लड़ाकों को बाहर आना होगा।

Image

आतंकी संगठन कश्मीर फाइट की धमकी

Photo : BCCL

Terrorist Organization Kashmir Fight Threat: आतंकी संगठन कश्मीर फाइट की ओर से एक धमकी भरा लेटर सामने आया है। इसमें देश में हमास की तरह आतंकी हमले का आह्वान किया गया है। लेटर में कश्मीर फाइट ने अपने सदस्यों से पर्यटकों, गैर स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने को कहा है। इतना ही नहीं इस लेटर में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी निशाना बनाने का आह्वान किया गया है।

कश्मीर फाइट ने आह्वान किया है कि जिस तरह हमास ने कुछ समय पहले इजराइल पर हमला किया था, ठीक उसी तरह हमें भी हमले करने होंगे। संगठन ने कहा है कि गाजा में हो रहा नरसंहार उन सभी लोगों के लिए आंख खोलने वाला है, जो संयुक्त राष्ट्र या अन्य मानवाधिकार समूहों से उम्मीद रखते हैं।

रणनीति बदलने का समय आ गया

कश्मीर फाइट ने अपने लेटर में कहा है कि शांति के रक्षकों की मरी हुई खामोशी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि ये पाखंडी गाजा नरसंहार के लिए तैयार हैं। आतंकी संगठन ने आगे कहा कि हमें HOJK के भविष्य के बारे में सोचें। इसमें आगे कहा गया है कि अब रणनीति बदलने का समय आ गया है। सशस्त्र प्रतरोध लड़ाकों को बाहर आना होगा और ठीक उसी स्थान पर हमला करना होगा, जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है। कश्मीर फाइट का यह लेटर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

पहले कश्मीरी पंडितों को दे चुका है धमकी

बता दें, इससे पहले इसी साल फरवरी में भी कश्मीर फाइट की एक ऐसी ही धमकी सामने आई थी। इसमें दिल्ली में होने वाले कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव के लिए धमकी जारी करते हुए आयोजकों को आरएसएस और भाजपा का एजेंट बताया गया था। इसके साथ ही कहा गया था कि यह कॉन्क्लेव कुछ और नहीं पूरे जम्मू-कश्मीर का नाम बदलने की कोशिश है। इसमें कश्मीरी पंडितों को धमकी दी गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article