जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ य़ात्रा से पहले पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, कई टूरिस्ट की मौत की आशंका, 20 घायल

आतंकियों की फायरिंग में 3-4 टूरिस्ट के घायल होने की खबर है। घटना के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हमले में 20 लोगों के घायल होने की खबर है।

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों की फायरिंग में एक पर्यटक की मौत की खबर है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं। पीटीआई के मुताबिक, हमले में कई लोगों की मौत की आशंका है। बताया जा रहा है कि हॉर्स राइडिंग के दौरान आतंकियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय से आतंकी हमलों में तेजी आई है और आतंकी लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

Kashmir pahalgam attack

पहलगाम में आतंकी हमला

सीआरपीएफ की त्वरित कार्रवाई टीम, जो कि एक विशेषज्ञ यूनिट है, जम्मू कश्मीर के एसओजी के साथ मिलकर आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया है, इनकी संख्या दो से तीन हो सकती है।

End of Feed