देश

आतंकी अब्दुल रहमान के अल-कायदा से भी जुड़े है तार, राम मंदिर को बनाना चाहता था टारगेट

Abdul Rehman: आतंकी अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। जानकारी के अनुसार, अबू सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए फरीदाबाद में दो हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर गड्ढे में छिपवाए थे, जिसे अब्दुल रहमान ने निकालकर अपने बैग में रखा था।

Image

अब्दुल रहमान के अल-कायदा से भी जुड़े है तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
Terrorist Abdul Rehman: फरीदाबाद से गिरफ्तार आतंकी अब्दुल रहमान अल-कायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (AQIS) से भी जुड़ा था। अब्दुल रहमान मोस्टवांटेड आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। एक प्रतिबंधित एप के ज़रिए अब्दुल रहमान अबू सूफियान से संपर्क करता था। हथियार और हथगोले भी अबू सूफियान के इशारे पर अब्दुल रहमान को मुहैया करवाये गए थे। अबू सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए फरीदाबाद में दो हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर गड्ढे में छिपवाए थे, जिसे अब्दुल रहमान ने निकालकर अपने बैग में रखा था। अब्दुल रहमान को 4 अप्रैल को अयोध्या वापस जाने का निर्देश मिला था। लेकिन 2 मार्च को ही उसे एटीएस गुजरात और हरियाणा एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था।

धार्मिक कंटेंट देखकर बना था कट्टरपंथी

पूछताछ में सामने आया कि अब्दुल रहमान देसी तमंचे बनाना भी जानता है। आरोपी के पास से दो मोबाइल मिले है। जिनमें धार्मिक स्थलों की रेकी के वीडियो और धर्म विशेष को भड़काने वाली सामग्री पाई गई है। अब्दुल रहमान सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर धार्मिक कंटेंट देखकर कट्टरपंथी बना और आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी के पास 1 मार्च 2025 की अयोध्या कैंट से दिल्ली जंक्शन की ट्रेन टिकट मिली, जिससे उसकी यात्रा का पता चला। अबू सूफियान समेत पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए एटीएस, एसटीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी है।
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article