देश

बिहार में हिंसा के पीछे आखिर कौन, सासाराम में ब्लास्ट और नालंदा में फायरिंग के बाद कर्फ्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2023, 07:26 AM IST

Sasaram Update news: रामनवमी के ठीक एक दिन बाद बिहार के दो जिलों में हिंसा हुई जिसमें सासाराम जिला भी शामिल है। बम ब्लास्ट की एक घटना के बाद तनाव और बढ़ गया है जिसके मद्देनदर पुलिस प्रशासन ने चार अप्रैल तक सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करने का फैसला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सासाराम में चार अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद
  • बम ब्लास्ट में पांच लोग घायल
  • मामले की गहराई तक जांच-जिला प्रशासन

Sasaram Update news: बिहार के सासाराम और नालंदा जिले में रामनवमी शोभायात्रा के साथ शुरू हुई हिंसा लगातार जारी है | शनिवार को सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया है | वहीं नालंदा में बिहारशरीफ के पहाड़पुरा इलाके में भी शनिवार को दो गुट में जबरदस्त मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई | सासाराम में बम ब्लास्ट पर पुलिस का कहना है कि मौके पर एक झोपड़ी और स्कूटी बरामद की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि वो भ्रामक खबरों से बचें और पुलिस को शांति स्थापित करने में मदद करें। इसके अलावा नालंदा(बिहारशरीफ) के भी कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लग रहा है कि किसी ने घचपच किया है, यानी माहौल को खराब करने की साजिश रची है।

बम धमाके के पीछे आखिर कौन

बिहार पुलिस के मुताबिक, रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट की घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांप्रदायिक तनाव शनिवार को फिर से बढ़ गया, जब अलग-अलग इलाकों में दो समूहों में झड़प हो गई, जिसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए।बिहारशरीफ के पहाड़पुर क्षेत्र और सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज इलाके में झड़पें हुईं। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि पहाड़पुर इलाके में झड़प के दौरान दो लोगों को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सियासत के लिए कौन जिम्मेदार

गृहमंत्री अमित शाह के पटना पहुंचने के बाद भाजपा नेता और एमएलसी संजय मयूख ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार ने जानबूझकर सासाराम में शाह की रैली रोक दी। बीजेपी ने कहा कि राज्य सरकार ने सासाराम में धारा 144 लागू कर दी है। हमारे प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य सरकार ने सासाराम में अमित शाह की रैली को रोक दिया है। धारा 144 लागू होने पर रैली कैसे हो सकती है? हमने नवादा में कार्यक्रम निर्धारित किया है।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, सासाराम में सांप्रदायिक तनाव व्याप्त था। विधानसभा भवन में जब भाजपा के एक विधायक ने यह प्रश्न पूछा तो राज्य सरकार ने सासाराम की स्थिति स्पष्ट नहीं की। यह राज्य सरकार का रैली को रोकने के लिए जानबूझकर किया गया प्रयास है।इस बीच, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, भाजपा को अहसास हो गया कि लोग सासाराम नहीं आएंगे। इसलिए भाजपा ने अचानक रैली रद्द कर दी। सासाराम में स्थिति सामान्य है और उन्हें कौन रोक रहा है। देश के गृहमंत्री हैं और हम बिहार में उनका स्वागत करेंगे। साथ ही मैं यह भी कह रहा हूं कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में अपना खाता नहीं खोल पाएगी। महागठबंधन सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें