संदेशखाली में फिर तनाव, शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाठी-झाड़ू संग सड़कों पर उतरीं महिलाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 03:13 PM IST

पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संदेशखाली में दो ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में धारा 144 के तहत नए निषेधाज्ञा लगा दी है...

Tension in Sandeshkhali: यौन उत्पीड़न और हिंसा के आरोपी फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां और उसके करीबी सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संदेशखाली में शुक्रवार को महिलाएं फिर से लाठी और झाड़ू लेकर सड़कों पर उतर आईं, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संदेशखाली में दो ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में धारा 144 के तहत नए निषेधाज्ञा लगा दी है, जहां शुक्रवार सुबह से सबसे अधिक तनाव था।

Sandeshkahli

संदेशखाली में महिलाओं का प्रदर्शन

एडीजीपी पहुंचे संदेशखाली

अतिरिक्त पुलिस निदेशक (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार भारी पुलिस दल के साथ तनाव प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं से सड़कों पर विरोध करने की बजाय जिला प्रशासन से संपर्क करने और अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की। दूसरे वरिष्ठ पुलिसकर्मियों ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया कि इस तरह के विरोध प्रदर्शनों से उनकी शिकायतों को दूर करने की प्रक्रिया में देरी होगी।

End of Feed