देशभर में आज जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता, मथुरा और वृंदावन में भव्य समारोह

यूपी से लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में बड़े पैमाने पर जन्माष्टमी मनाने की तैयारी है। मथुरा और वृंदावन में खास तैयारी की गई है और यहां भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है।

Shri Krishna Janmashtami: देशभर में आज जन्माष्टमी की धूम है और इसे लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। खास तौर पर मथुरा और वृंदावन में भव्य समारोह की तैयारियां हैं और यहां का नजारा देखते ही बनता है। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं का सुबह से मंदिरों में जाना शुरू हो गया है। यूपी से लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में बड़े पैमाने पर जन्माष्टमी मनाने की तैयारी है। मथुरा और वृंदावन में खास तैयारी की गई है और यहां भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। भक्त श्रीकृष्ण की भक्ति में भाव विह्लल हो रहे हैं और भारी संख्या में यहां पहुंचे हैं। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Janmashtami

देशभर में जन्माष्टमी की धूम

श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र रंगीन रोशनी से जगमगा रहा है और यह रास लीला देखने या मंदिरों में पूजा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मथुरा में न केवल मंदिर बल्कि प्रमुख चौराहे भी रंगीन रोशनी से जगमगा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के ट्रस्टी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि जैसे ही श्रद्धालु पवित्र शहर में प्रवेश करेंगे, उन्हें जन्माष्टमी के उत्सव का एहसास होगा।

End of Feed