Telangana Tunnel Collapse: 7 दिनों बाद 4 लोगों की मिली लोकेशन, राज्य मंत्री कृष्ण राव बोले- काफी प्रगति हुई

Telangana Tunnel Accident: तेलंगाना में एक सुरंग ढहने के बाद सप्ताहभर से जारी बचाव अभियान के दौरान एक सफलता तब मिली जब इसमें फंसे कुल आठ लोगों में से चार के 'लोकेशन' का पता लगा लिया गया। श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग की छत ढहने से उसके नीचे 22 फरवरी से आठ लोग (इंजीनियर और श्रमिक) फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जोर-शोर से जारी है।

Telangana Tunnel Accident: तेलंगाना में एक सुरंग ढहने के बाद सप्ताहभर से जारी बचाव अभियान के दौरान एक सफलता तब मिली जब इसमें फंसे कुल आठ लोगों में से चार के 'लोकेशन' का पता लगा लिया गया। यह जानकारी राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने शनिवार को दी।

telangana tunnel collapse

तेलंगाना सुरंग हादसा (फाइल फोटो)

सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ, बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों की बैठक में शामिल कृष्ण राव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''मेरे विचार से रडार के जरिए चार लोगों के लोकेशन का पता लगा लिया गया है।''

End of Feed