देश

Telangana Tunnel Collapse: 7 दिनों बाद 4 लोगों की मिली लोकेशन, राज्य मंत्री कृष्ण राव बोले- काफी प्रगति हुई

Telangana Tunnel Accident: तेलंगाना में एक सुरंग ढहने के बाद सप्ताहभर से जारी बचाव अभियान के दौरान एक सफलता तब मिली जब इसमें फंसे कुल आठ लोगों में से चार के 'लोकेशन' का पता लगा लिया गया। श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग की छत ढहने से उसके नीचे 22 फरवरी से आठ लोग (इंजीनियर और श्रमिक) फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जोर-शोर से जारी है।

Image

तेलंगाना सुरंग हादसा (फाइल फोटो)

Telangana Tunnel Accident: तेलंगाना में एक सुरंग ढहने के बाद सप्ताहभर से जारी बचाव अभियान के दौरान एक सफलता तब मिली जब इसमें फंसे कुल आठ लोगों में से चार के 'लोकेशन' का पता लगा लिया गया। यह जानकारी राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने शनिवार को दी।

सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ, बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों की बैठक में शामिल कृष्ण राव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''मेरे विचार से रडार के जरिए चार लोगों के लोकेशन का पता लगा लिया गया है।''

कब तक बाहर आएंगे मजदूर?

उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार शाम तक उन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अन्य चार लोग सुरंग खोदने की मशीन (TBM) के नीचे फंसे हुए हैं। जिन चार लोगों के बारे में पता चला है, उनकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने याद दिलाया कि उन्होंने पहले ही दिन कहा था कि बचने की संभावना बहुत कम है।

उन्होंने कहा कि 450 फुट ऊंची टीबीएम को काटा जा रहा है। इस अभियान में करीब 11 एजेंसियों के कर्मी शामिल हैं। अभियान में देरी को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना का जिक्र करते हुए कृष्ण राव ने कहा कि इस प्रयास में शामिल लोग विशेषज्ञ हैं, लेकिन सुरंग के अंदर कीचड़ सहित अन्य स्थितियों को देखते हुए बचाव कार्य जटिल है।

श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग की छत ढहने से उसके नीचे 22 फरवरी से आठ लोग (इंजीनियर और श्रमिक) फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जोर-शोर से जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article