तेलंगाना निकाय चुनाव : कांग्रेस की हुई जोरदार जीत, दूसरे नंबर पर BRS,जानें BJP को मिलीं कितनी सीटें

निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में हर नगरपालिका और नगर निगम का व्यापक विकास करेगी और लोगों के भरोसे पर खरा उतरेगी। इस बीच, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने कहा कि बीआरएस ने 15 से अधिक नगर पालिकाओं में जीत हासिल की है।

Telangana Municipality Election Result 2026: तेलंगाना में कांग्रेस ने शुक्रवार को नगर निकाय चुनावों में जोरदार जीत हासिल की। वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य के 116 नगर निकायों में कुल 2,582 वार्ड में से कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्ड में जीत हासिल की। बीआरएस ने लगभग 700 वार्ड और भाजपा ने लगभग 275 वार्ड में जीत दर्ज की। नगर निकाय चुनाव 11 फरवरी को हुए थे। जिन सात नगर निगमों में चुनाव हुए, उनमें से कांग्रेस ने तीन में जीत हासिल की और एक में आगे है, जबकि भाजपा ने करीमनगर और निज़ामाबाद में अधिकतर सीट हासिल कीं। कोठागुडेम नगर निगम में कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

telangana

तेलंगाना स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत।

आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई

अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में 123 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई। चुनाव में मतपत्र का इस्तेमाल होने के कारण वोटों की गिनती में अधिक समय लगा। शुक्रवार शाम पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने दावा किया कि कांग्रेस ने 83 नगर पालिकाओं और पांच निगमों में निर्णायक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि कांग्रेस ने लगभग दो दशकों के बाद इतनी बड़ी संख्या में नगरपालिका सीट हासिल की हैं।

End of Feed