देश

तेलंगाना निकाय चुनाव : कांग्रेस की हुई जोरदार जीत, दूसरे नंबर पर BRS,जानें BJP को मिलीं कितनी सीटें

निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में हर नगरपालिका और नगर निगम का व्यापक विकास करेगी और लोगों के भरोसे पर खरा उतरेगी। इस बीच, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने कहा कि बीआरएस ने 15 से अधिक नगर पालिकाओं में जीत हासिल की है।

Image

तेलंगाना स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत।

Photo : PTI

Telangana Municipality Election Result 2026: तेलंगाना में कांग्रेस ने शुक्रवार को नगर निकाय चुनावों में जोरदार जीत हासिल की। वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य के 116 नगर निकायों में कुल 2,582 वार्ड में से कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्ड में जीत हासिल की। बीआरएस ने लगभग 700 वार्ड और भाजपा ने लगभग 275 वार्ड में जीत दर्ज की। नगर निकाय चुनाव 11 फरवरी को हुए थे। जिन सात नगर निगमों में चुनाव हुए, उनमें से कांग्रेस ने तीन में जीत हासिल की और एक में आगे है, जबकि भाजपा ने करीमनगर और निज़ामाबाद में अधिकतर सीट हासिल कीं। कोठागुडेम नगर निगम में कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई

अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में 123 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई। चुनाव में मतपत्र का इस्तेमाल होने के कारण वोटों की गिनती में अधिक समय लगा। शुक्रवार शाम पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने दावा किया कि कांग्रेस ने 83 नगर पालिकाओं और पांच निगमों में निर्णायक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि कांग्रेस ने लगभग दो दशकों के बाद इतनी बड़ी संख्या में नगरपालिका सीट हासिल की हैं।

15 से अधिक नगर पालिकाओं में BRS की जीत

निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में हर नगरपालिका और नगर निगम का व्यापक विकास करेगी और लोगों के भरोसे पर खरा उतरेगी। इस बीच, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने कहा कि बीआरएस ने 15 से अधिक नगर पालिकाओं में जीत हासिल की है और लगभग 10 से 15 अन्य नगरपालिकाओं में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

AIMIM को भी मिली जीत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पहली बार करीमनगर और निजामाबाद नगर निगमों में सत्ता में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पार्टी छह नगर पालिकाओं में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और मंचेरियल, नलगोंडा और रामागुंडम सहित नगर निगमों में अपनी उपस्थिति में सुधार किया है। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी शहरी स्थानीय निकायों में भी अपना प्रभाव दिखाया। पार्टी ने चार नगर निगमों में 22 वार्ड और 15 नगर पालिकाओं में 40 से अधिक वार्ड में जीत दर्ज की।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

'पीड़िता के खिलाफ बलात्कारियों का साथ देने वाली महिला पर भी चल सकता है गैंगरेप का केस', अदालत का ऐतिहासिक फैसला

'पीड़िता के खिलाफ बलात्कारियों का साथ देने वाली महिला पर भी चल सकता है गैंगरेप का केस', अदालत का ऐतिहासिक फैसला

UP Politics: 'लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया...?' राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज

UP Politics: 'लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया...?' राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज

'दूरसंचार की हर कंपनी को मानना पड़ेगा भारत का कानून', रिलायंस ने दिया एलन मस्क को दो टूक जवाब

'दूरसंचार की हर कंपनी को मानना पड़ेगा भारत का कानून', रिलायंस ने दिया एलन मस्क को दो टूक जवाब

दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क के सभी गेट बंद, प्रदर्शन के चलते 21 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका, देखें- पूरा रूट

दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क के सभी गेट बंद, प्रदर्शन के चलते 21 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका, देखें- पूरा रूट