Telangana BJP Candidates List: बीजेपी ने जारी की 52 उम्मीदवरों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट, किसका कटा नाम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 22, 2023, 12:57 PM IST

Telangana Election BJP Candidates List: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी 119 विधानसभा सीटों में 52 उम्मदवारों के नाम जारी कर दिए। जानिए किसके मिला टिकट, किसका नाम कटा।

Telangana Election BJP Candidates List: बीजेपी ने तेलंगाना में 119 विधानसभा क्षेत्रों में से 52 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस सूची में पिछड़े वर्ग से 20, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से 14, रेड्डी समुदाय से 14 और वेलामा समुदाय से उम्मीदवार शामिल हैं। बीजेपी ने जन सेना पार्टी (जेएसपी) को दोनों पार्टियों के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन के हिस्से के रूप में 12 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की अनुमति देने का फैसला किया है। मुख्य रूप से तत्कालीन खम्मम जिले में। सूत्रों के मुताबिक कुछ ऐसे नेताओं को विधानसभा चुनाव में नहीं उतारा गया है, जो या तो पहले लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं या वर्तमान में सांसद हैं। बीजेपी उपाध्यक्ष डीके अरुणा, पूर्व सांसद कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी और एम विजयशांति, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण के नाम लिस्ट से गायब थे। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्यों ने भाग लिया। समिति ने तेलंगाना विधान सभा के आगामी आम चुनावों के लिए निम्नलिखित नाम तय किए हैं।

Telangana BJP Candidates List, Telangana Assembly Election 2023

Telangana Assembly Election 2023: बीजेपी ने जारी उम्मीदवारों की लिस्ट

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

सूत्रों के मुताबिक जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण ने शहरी क्षेत्रों में सीटें मांगी थीं, लेकिन किशन रेड्डी और सांसद लक्ष्मण ने सुझाव दिया था कि जेएसपी अपने उम्मीदवारों को ग्रामीण क्षेत्रों से मैदान में उतारे, खासकर उन निर्वाचन क्षेत्रों में जहां कम्मा मतदाताओं का महत्वपूर्ण प्रभाव है। सूत्रों ने बताया कि माना जाता है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत वायरा, मधिरा, खम्मम, कोठागुडेम, असवाराओपेट, पलैर, सथुपल्ली, येल्लंधु, कुकटपल्ली, नाकरेकल, कोडाद और पालकुर्थी को जेएसपी को दिया गया है।

End of Feed