तेलंगाना में अफसर के घर से मिली 100 करोड़ की दौलत, जानिए सरकारी अधिकारी ने कैसे खड़ा किया नोटों का पहाड़!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 07:28 AM IST

Telangana News: सरकारी अधिकारी एस. बालकृष्ण के ठिकानों पर तलाशी के दौरान 40 लाख रुपये नकद, 2 किलो सोना, चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज, 60 महंगी कलाई घड़ियां, 14 मोबाइल फोन और 10 लैपटॉप जब्त किए गए हैं।

Telangana News: तेलंगाना की एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को एक सरकारी अधिकारी के घर पर छापा मारा तो कान खड़े हो गए। अधिकारी के आवास से अब तक 100 करोड़ रुपये की दौलत बरामद हुई है। एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, तेलंगाना राज्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (TSRERA) के सचिव और मेट्रो रेल में योजना अधिकारी एस. बालकृष्ण के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की गई थी, उसी दौरान यह रकम बरादम हुई। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यह जांच आज भी जारी रह सकती है।

Telangana ACB raid

तेलंगाना में अधिकारी के घर से मिले 100 करोड़

एंटी करप्शन ब्यूरो से मिली जानकारी के अुनसार, 14 टीमों ने एस बालकृष्ण के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी, यह छापेमारी बुधवार सारा दिन जारी रही। बालकृष्ण के घर, कार्यालयों, उनके रिश्तेदारों के परिसरों पर जांच जारी है। बता दें, बालकृष्ण पहले हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) में टाउन प्लानिंग के निदेशक के रूप में काम किया था। जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है।

End of Feed